CSSDA
रायपुर : कौशल विकास की गुणवत्ता पर कार्यशाला का आयोजन कौशल की गुणवत्ता विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आज न्यू सर्किट हाउस रायपुर में किया गया। प्रमुख सचिव कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार डॉ. आलोक शुक्ला ने कार्यशाला में उपस्थित पैनलिस्ट से विस्तृत चर्चा करते हुए उन्हें आवश्यकतानुसार प्रक्रियाओं में सुधार पर विचार करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में पैनल के माध्यम से दो सत्र में चर्चा की गई। प्रथम सत्र में मूल्यांकन और प्रमाणन की गुणवत्ता, उद्योग में कौशल 4.0, आजीवन सीखना और निरंतर मूल्यांकन विषय पर तथा दूसरे सत्र में ग्लोबल मार्केट के लिए सर्टिफाइड वर्कर्स, ओजेटी, अप्रेंटिसशिप और स्किलिंग की भर्ती विषय चर्चा की गई। पैनल में सीआईआई, पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स, पीडब्ल्यूसी, उरला इंडस्ट्री एसोसिएशन, जायसवाल निको इंडस्ट्री, शाही एक्सपोर्ट्स, बेबीलोन, मेफेयर एवं स्मार्ट स्किल्स के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Download
0 formatsNo download links available.