Mango fish 🐠 market
मानगो में मछली विक्रेताओं के विशेष आमंत्रण पर मानगो स्वर्णरेखा नदी के किनारे स्थित मछली बाजार का मानगो विकास समिति के अध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह ने निरीक्षण किया तथा मछली विक्रेताओं की समस्या सुनी। विदित हो कि मानगो में निगम प्रशासन द्वारा मछली विक्रेताओं को दुकानें आबंटित की गई तथा मुख्य मार्ग से हटा कर उन्हें वहाँ व्यावसाय करने को कहा गया।मछली विक्रेताओं ने बताया कि बीस हजार रुपये शुल्क और आठ सौ रुपये मासिक किराए पर दुकानें आबंटित की गई। तय हुआ कि निगम उन्हें बिजली पानी साफ-सफाई और मछली भंडारण की उचित व्यवस्था कराएगा पर निगम की तरफ से सारी घोषणाएं हवा-हवाई साबित हुई। बिजली पानी शौचालय की व्यवस्था के अभाव में मछली विक्रेता भारी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। सबसे बड़ी समस्या बाज़ार में बिना दुकान के मछली बेंचने वालों उत्पन्न हो रही है।एक तो वे बिना शुल्क के शुल्क वालों की हकमारी कर रहे हैं दूसरे सुरक्षा के साथ भी भारी खिलवाड़ हो रहा है। नदी किनारे लगी जाली कभी भी टूट कर गिर सकती है और जान-माल का नुकसान हो सकता है। मानगो विकास समिति ने इसपर चिंता व्यक्त की है। अध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह ने कहा है कि मछली विक्रेताओं को दुकानें आबंटित करने के पहले सारी सुविधाओं की मुकम्मल व्यवस्था की जानी चाहिए थी उसके बाद ही दुकानों का आबंटन किया जाना चाहिए था।श्री सिंह ने मछली विक्रेताओं को आश्वस्त किया कि समिति उनकी लड़ाई लड़ेगी तथा उन्हें सुविधा दिलाकर ही दम लेगी।समिति इस समस्या की जानकारी स्थानीय विधायक सह मंत्री आदरणीय बन्ना गुप्ता जी को देकर इसे ससमय उचित समाधान हेतु पहल करने का आग्रह करेगी।समिति ने विश्वास जताया है कि सहृदय मंत्री मछली विक्रेताओं की समस्या का शीघ्र समाधान हेतु पहल करेंगे। मछली विक्रेताओं की मुख्य मांगें:- 1) मछली बाजार में बिजली पानी साफ-सफाई सुरक्षा आदि की मुकम्मल व्यवस्था की जाय। 2) बाजार में लघु शीतगृह बनाकर बची मछली के रख-रखाव की उचित व्यवस्था की जाय। 3)मछली बाजार में नदी के किनारे की ओर डंपिंग कर मजबूत चहारदीवारी बनाई जाय। 4)दूसरी तरफ भी दुकानें बनाकर जमीन पर बैठकर मछली बेंचने वालों को आबंटित किया जाय। 5)अभी तक मानगो बाज़ार या सड़क के किनारे बैठकर मछली बेंचने वालों को तुरंत हटाया जाय ताकि ग्राहक स्थापित दुकानदार से ही मछली खरीद कर सकें। ओंकार नाथ सिंह अध्यक्ष मानगो विकास समिति
Download
0 formatsNo download links available.