8 मई 2026 की सुबह लगभग 10 बजे, हजारों BPSC अभ्यर्थियों ने पटना कॉलेज से BPSC कार्यालय तक मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग TRE 4.0 का नोटिफिकेशन जल्द जारी करने को लेकर थी।
मार्च के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच टकराव की स्थिति बनी, जिसके बाद लाठीचार्ज और अफरातफरी का माहौल देखने को मिला। इस घटना में कई छात्र-छात्राएं इधर-उधर भागते नजर आए।
आखिर कब तक युवाओं को रोजगार के बदले संघर्ष और लाठियां मिलती रहेंगी?
इस वीडियो में देखिए पूरे घटनाक्रम की ग्राउंड रिपोर्ट, छात्रों की मांगें और मौके पर क्या-क्या हुआ।