11 May 2026
1. Fowler’s Position (फाउलर पोज़िशन) Fowler’s position वह स्थिति है जिसमें मरीज को पीठ के बल लिटाकर उसके सिर और ऊपरी शरीर को 45°–90° तक ऊपर उठाया जाता है। यह पोज़िशन अधिकतर अस्पतालों में इस्तेमाल होती है। प्रकार (Types of Fowler’s Position) Low Fowler’s Position – सिर लगभग 15–30° तक उठाया जाता है। Semi Fowler’s Position – सिर 30–45° तक उठाया जाता है। Standard Fowler’s Position – सिर 45–60° तक उठाया जाता है। High Fowler’s Position – सिर 60–90° तक उठाया जाता है। उपयोग (Uses) सांस लेने में परेशानी वाले मरीजों के लिए ऑक्सीजन थेरेपी के दौरान फीडिंग (खाना देने) में हृदय और फेफड़ों की बीमारी में नासोगैस्ट्रिक ट्यूब डालने में ऑपरेशन के बाद मरीज को आराम देने के लिए फायदे (Advantages) सांस लेना आसान हो जाता है फेफड़ों का फैलाव अच्छा होता है खाना या दवा देने में सुविधा मरीज को आराम महसूस होता है 2. Lateral Position (लैटरल पोज़िशन) Lateral position में मरीज को दाएं या बाएं करवट (side) लिटाया जाता है। इसमें शरीर का पूरा वजन एक साइड पर होता है। प्रकार (Types) Right Lateral Position – मरीज दाईं तरफ करवट लेकर लेटता है। Left Lateral Position – मरीज बाईं तरफ करवट लेकर लेटता है। उपयोग (Uses) Rectal examination के लिए Enema देने के लिए सर्जरी के कुछ ऑपरेशन में बेहोश मरीज को सुरक्षित रखने के लिए (aspiration से बचाने के लिए) Pressure sores से बचाने के लिए मरीज को बार-बार करवट बदलना
Download
0 formatsNo download links available.